बेटी ने बोल दिया ऐसा शब्द, ठनक गया बाप का माथा, निकाली बंदूक और दाग दी दनादन गोलियां
Daughter spoke such a word, the father's head was shocked
Actor Harish Pangan passed away
कासगंज : Daughter spoke such a word कासगंज जिले में एक सरकारी स्कूल में कार्यरत शिक्षक ने रविवार को आपसी विवाद में लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर अपनी बेटी की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली।
Daughter spoke such a word पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी के निवासी और नगरिया कस्बे में स्थित जोशेरवानी कॉलेज में प्रवक्ता (लेक्चरर) के पद पर कार्यरत नरेंद्र सिंह यादव का आज दोपहर अपनी बेटी जूही के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसी दौरान तैश में आकर यादव ने अपनी लाइसेंसी राइफल से जूही को गोली मार दी और बाद में खुद को भी गोली मार ली।
Read More : Kharora news: सरकार के फैसले से किसान खुश! इस साल नहीं लेना पड़ेगा कर्ज, कांग्रेस नेता का बयान
उन्होंने बताया कि आस-पास मौजूद लोग गोली चलने की आवाज सुनकर घर पहुंचे तो यादव और जूही खून से लथपथ जमीन पर पड़े मिले। दोनों को आनन-फानन जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं। जूही भी नगरिया क्षेत्र में ही स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका थी।

Facebook


