हरियाणा और पंजाब में दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहा; हिसार सबसे गर्म

Ads

हरियाणा और पंजाब में दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहा; हिसार सबसे गर्म

  •  
  • Publish Date - March 8, 2026 / 09:33 PM IST,
    Updated On - March 8, 2026 / 09:33 PM IST

चंडीगढ़, आठ मार्च (भाषा) हरियाणा और पंजाब में रविवार को दिन का तापमान सामान्य सीमा से ऊपर रहा।

दोनों राज्यों में हिसार सबसे गर्म स्थान साबित हुआ, जहां अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री अधिक था।

पिछले कुछ दिनों में दोनों राज्यों और उनकी साझा राजधानी चंडीगढ़ में तापमान में वृद्धि हुई है।

स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री अधिक था।

अंबाला में अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसमी औसत से छह डिग्री अधिक था, जबकि नारनौल में तापमान 36.7 डिग्री तक पहुंच गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक था।

करनाल में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस, गुरुग्राम में 34.3 डिग्री सेल्सियस और भिवानी में 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब में फरीदकोट में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लुधियाना और पटियाला में अधिकतम तापमान क्रमशः 33 डिग्री और 33.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से लगभग सात डिग्री अधिक है।

अमृतसर में अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य सीमा से पांच डिग्री अधिक है।

भाषा तान्या नरेश

नरेश