अज्ञात महिला की मौत

Ads

अज्ञात महिला की मौत

  •  
  • Publish Date - May 22, 2023 / 07:26 PM IST,
    Updated On - May 22, 2023 / 07:26 PM IST

नोएडा (उप्र), 22 मई (भाषा) नोएडा के बीटा-2 थानाक्षेत्र में चुहड़पर अंडरपास के पास बीती रात को एक अज्ञात महिला मूर्छित अवस्था में मिली जिसने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि बीती रात को पुलिस को सूचना मिली कि चुहड़पुर अंडरपास के पास एक महिला मूर्छित अवस्था में पड़ी है।

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को उपचार के लिए जिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर उसकी मौत हो गई।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

भाषा सं

राजकुमार

राजकुमार