शादी के दिन ही दूल्हे की मौत, फिर हुआ कुछ ऐसा.. सुहागिन बनी युवती, जानें पूरा मामला

Groom death during the wedding : शादी की खुशी उस वक्त मातम में बदल गई जब बारात निकलने से पहले हुए हादसे में दूल्हे की मौत हो गई

शादी के दिन ही दूल्हे की मौत, फिर हुआ कुछ ऐसा.. सुहागिन बनी युवती, जानें पूरा मामला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: April 23, 2022 12:54 pm IST

मैनपुरी। उत्तरप्रदेश के मैनपुरी में शादी की खुशी उस वक्त मातम में बदल गई जब बारात निकलने से पहले हुए हादसे में दूल्हे की मौत हो गई। इस हादसे के बाद चंद मिनटों में ही कुछ ऐसा हुआ कि युवती की मांग खाली नहीं रहा। किस्मत ने युवती को उनका जीवन साथी दे दिया।>>*IBC24 News Channel के WhatsApp  ग्रुप से जुड़ने के लिए Click करें*<<

यह भी पढ़ें: Russia Ukraine War: मारियुपोल शहर के बाहर एक और सामूहिक कब्र मिली, 1000 लोगों की मौत का अनुमान

यह घटना मैनपुरी के घिरोर थाना क्षेत्र के नगला मान गांव की है। 20 अप्रैल को प्रमोद यादव के बेटे अनुराग यादव की बारात जानी थी, बारात की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थी, तभी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हादसा हो गया।

यह भी पढ़ें: प्रदेश के युवाओं के लिए गुड न्यूज, 9 मई से शुरू होगा पुलिस भर्ती का फिजिकल टेस्ट, 6 हजार पदों पर हो रही भर्ती

बताया जा रहा है कि अनुराग अपने भाई अनुज और रिश्तेदार के साथ हैंडपंप की मरम्मत कर रहा था। लोहे का पाइप बाहर निकालने के दौरान ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया। करंट लगने से दो सगे भाइयों सहित तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी को जिला अस्पताल लाया गया, वहां एक युवक ने दम तोड़ दिया। युवक अनुराग की बुधवार को गांव मधुपुरी बारात जानी थी।

यह भी पढ़ें: 17 वर्षीय किशोरी को प्रेगनेंट करने के आरोप में 12 वर्षीय लड़का गिरफ्तार, लड़की ने दिया बेटी को जन्म

इधर हादसे में दूल्हे की मौत की खबर सुनकर दुल्हन के घर में भी कोहराम मच गया। इस बीच परिवार वालों ने बदनामी के डर से आनन फानन में दूसरे दूल्हे की तलाश शुरू की। वहीं मैनपुरी के घिरोर क्षेत्र के एक गांव में एक परिवार लड़की से अपने बेटे की शादी कराने के लिए तैयार हो गया। जिसके बाद युवती की तय समय में शादी हो गई।

यह भी पढ़ें: नमाज के दौरान मस्जिद में बड़ा धमाका, 33 लोगों की मौत, 50 से अधिक घायल


लेखक के बारे में