अनलॉक-1 की घोषणा: शर्तों के साथ खुलेंगे धार्मिक स्थल-होटल-रेस्त्रां-शापिंग मॉल, स्कूल-कॉलेज खोलने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की

अनलॉक-1 की घोषणा: शर्तों के साथ खुलेंगे धार्मिक स्थल-होटल-रेस्त्रां-शापिंग मॉल, स्कूल-कॉलेज खोलने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की

अनलॉक-1 की घोषणा: शर्तों के साथ खुलेंगे धार्मिक स्थल-होटल-रेस्त्रां-शापिंग मॉल, स्कूल-कॉलेज खोलने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:36 pm IST
Published Date: May 30, 2020 1:39 pm IST

नईदिल्ली। केंद्र सरकार ने लॉकडाउन-5 की घोषणा कर दी है, नई गाइडलाइन जारी करते हुए केंद्र सरकार ने इस चरण में कई छूटें शर्तों के साथ दी है। जिसके तहत 8 जून से धार्मिक स्थल, होटल, रेस्त्रां और शापिंग मॉल को खोलने की इजाजत दी गई है। इसे देखते हुए इस चरण को अनलॉक-1 का नाम भी दिया गया है।

ये भी पढ़ें: जिनके पास राशन कार्ड नहीं उन्हें तत्काल दिया जाएगा 1 हजार की सहायता राशि, इस …

नई गाइडलाइन के अनुसार आवश्यक गतिविधियों को छोड़कर पूरे देश में रात 9 बजे से सुबह 5 बजे के बीच लोगों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। कंटेनमेंट जोन में 30 जून तक लॉकडाउन जारी रहेगा, केवल आवश्यक गतिविधियों की अनुमति दी जाएगी। 

ये भी पढ़ें : भारतीयों को लेने रूस जा रहे विमान का पायलट निकला कोरोना संक्रमित, ब…

चरण I: सार्वजनिक स्थानों और पूजा के सार्वजनिक स्थान; होटल, रेस्तरां और अन्य आतिथ्य सेवाएं और शॉपिंग मॉल को 8 जून, 2020 से खोलने की अनुमति दी जाएगी। सरकार इस संबंध में दिशानिर्देश जारी करेगी। चरण 2: स्कूल, कॉलेज, शैक्षिक / प्रशिक्षण / कोचिंग संस्थान आदि, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ विचार-विमर्श के बाद खोले जाएंगे। चरण 3: अंतर्राष्ट्रीय हवाई यात्रा, मेट्रो रेल का संचालन, सिनेमा हॉल, व्यायामशाला, स्विमिंग पूल, मनोरंजन पार्क आदि के लिए तिथियों का निर्धारण स्थिति के आकलन के आधार पर किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : CM केजरीवाल ने बताई ये दो चिंता, कहा- ऐसा नहीं होगा.. लॉकडाउन कर लो…

सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए मेट्रो सेवाओं को अगले नोटिस तक बंद रखा जाएगा । #UNLOCK1: MHA ने #COVID19 प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय निर्देश जारी किए हैं, जिसमें फेस मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के मानदंडों का अनिवार्य पालन शामिल है।

 

MHAOrderDt_30052020 (1) by Anil Shukla on Scribd


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com