मोदी की ऑस्ट्रेलिया यात्रा में रक्षा सहयोग रहेगा प्रमुख एजेंडा: मार्लेस
मोदी की ऑस्ट्रेलिया यात्रा में रक्षा सहयोग रहेगा प्रमुख एजेंडा: मार्लेस
नयी दिल्ली, एक जून (भाषा) ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री एवं रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस ने सोमवार को कहा कि भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा सहयोग लगातार मजबूत हो रहा है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आगामी ऑस्ट्रेलिया यात्रा के दौरान रक्षा संबंध प्रमुख मुद्दों में शामिल रहेंगे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष मार्लेस ने आज सुबह नयी दिल्ली में भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा मंत्रियों के संवाद के दूसरे संस्करण की सह-अध्यक्षता की जिसके बाद मार्लेस ने संवाददाताओं से बातचीत की।
उन्होंने बताया कि भारतीय वायुसेना अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले ‘पिच ब्लैक’ अभ्यास में राफेल विमानों के साथ हिस्सा लेगी।
मार्लेस ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज की आगामी शिखर वार्ता में रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग पर विशेष जोर रहेगा।
भाषा राखी वैभव
वैभव

Facebook


