नवंबर में दिल्ली से होकर हवाई सफर करने वालों के लिए ये खबर बेहद जरूरी है। नवंबर माह में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के तीन में से एक रनवे का मरम्मत कार्य किया जाएगा। जिसके चलते नवंबर में 13 दिनों के लिए एक रनवे बंद रहेगा। मरम्मत कार्य के चलते रोजाना करीब 100 उड़ानें प्रभावित होंगी।
पढ़ें- केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सात रोहिंग्याओं को भेजा जा रहा म्यांमार
दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) की ओर से जारी बयान के मुताबिक। कुल तीन में से एक रनवे (नंबर-27/09) को नवंबर में 13 दिनों के लिए बंद रखा जाएगा। यह फैसला मरम्मत के काम को देखते हुए किया गया है। इस रनवे पर रिपेयरिंग का बड़ा काम होना है, जो करीब तीन साल बाद किया जा रहा है। रनवे 15 नवंबर से 27 नवंबर तक बंद रहेगा। इसका असर दो लाख से अधिक यात्रियों पर होने की संभावना है।
पढ़ें- देश के तीन प्रमुख मर्डर और रेप केस पर फैसला आज,200 से ज्यादा कैदियों को सुनाई जाएगी सजा
04-Oct-18 10
वहीं, भारतीय मौसम विभाग ने नवंबर महीने के दौरान कोहरा छाने की संभावना जताई है, ऐसे में घना कोहरा रहा तो हवाई यात्रियों की परेशानी और बढ़ेगी। बताया जा रहा है कि मरम्मत कार्य के चलते एक रनवे बंद रहने से प्रतिदिन तकरीबन 100 फ्लाइटें रद करनी पड़ेंगी। ये उड़ानें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों होंगी।
वेब डेस्क, IBC24