New Delhi ISI Agents Arrested: देश के इन दो बड़े शहरों को दहलाने की साजिश नाकाम.. गिरफ्तार हुए ISI के पाकिस्तानी एजेंट, इस जगह पर हुई थी भर्ती और ट्रेनिंग..
ISI Agents Arrested with Weapons and Explosives: दिल्ली पुलिस ने कथित ISI समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर नौ आरोपियों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया।
ISI Agents Arrested with Weapons and Explosives || Image- Sachin Gupta Twitter
- दिल्ली पुलिस ने नौ संदिग्धों को गिरफ्तार कर मॉड्यूल का खुलासा किया।
- पाकिस्तान निर्मित ग्रेनेड, पिस्टल और कारतूस बरामद होने का दावा।
- दिल्ली और मुंबई में हमलों की कथित साजिश का खुलासा।
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ये लोग पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े नेटवर्क के लिए काम कर रहे थे। (ISI Agents Arrested with Weapons and Explosives) दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी अनिल शुक्ला ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से 4 पाकिस्तान निर्मित हैंड ग्रेनेड, 2 ग्लॉक पिस्टल और 25 कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस का दावा है कि ये हथियार पाकिस्तान से लाए गए थे।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
दिल्ली और मुंबई में हमले की थी साजिश
पुलिस के अनुसार, आरोपी दिल्ली और मुंबई में बड़े आतंकी हमलों की योजना बना रहे थे। मुंबई में रेलवे स्टेशन, पार्क और पुल उनके निशाने पर थे। वहीं दिल्ली में कुछ महत्वपूर्ण सरकारी प्रतिष्ठानों और संवेदनशील स्थानों को निशाना बनाने की तैयारी की जा रही थी।
जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने स्थानीय युवाओं को अपने नेटवर्क में शामिल किया था। उन्हें हमले को अंजाम देने के बदले लाखों रुपये देने का लालच दिया गया था। पुलिस का कहना है कि दिल्ली के लिए तीन और मुंबई के लिए दो युवकों की भर्ती की गई थी।
दाऊद इब्राहिम नेटवर्क से जुड़े होने का आरोप
पुलिस का दावा है कि यह नेटवर्क अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम से जुड़े लोगों के संपर्क में था। प्रारंभिक जांच में पाकिस्तान समर्थित हैंडलरों और मुंबई अंडरवर्ल्ड के ऑपरेटिव्स से संबंधों के संकेत मिले हैं। (ISI Agents Arrested with Weapons and Explosives) गिरफ्तार आरोपियों में पंजाब के लुधियाना निवासी हरविंदर सिंह, गगनदीप सिंह और मनजीत सिंह के अलावा नेपाल के काठमांडू निवासी अंग कामी लामा भी शामिल हैं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
फंडिंग और नेटवर्क की जांच जारी
दिल्ली पुलिस का कहना है कि इस मॉड्यूल को लंबे समय से तैयार किया जा रहा था। आरोपियों को महत्वपूर्ण सरकारी प्रतिष्ठानों, सुरक्षा बलों के कर्मियों और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने का काम सौंपा गया था। फिलहाल सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क की फंडिंग, भर्ती प्रक्रिया और लॉजिस्टिक सपोर्ट की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई कर एक बड़े सुरक्षा खतरे को टाल दिया गया है।
दिल्ली पुलिस ने ISI के 9 एजेंट पकड़े हैं। इनसे हैंडग्रेनेड, पिस्टल, कारतूस मिले हैं। दावा है कि यह पाकिस्तानी ISI और अंडरवर्ल्ड गैंग से जुड़े हुए थे। दिल्ली–मुंबई के प्रमुख धार्मिक स्थल, सरकारी इमारतें, पार्क और पब्लिक प्लेस की रैकी कर रहे थे। भविष्य में ब्लास्ट करने की प्लानिंग… pic.twitter.com/5iRMGR3Xk6
— Sachin Gupta (@Sachingupta) May 30, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
रक्षा सचिव ने सिंगापुर में ऑस्ट्रेलिया, यूरोपीय संघ और नीदरलैंड के अधिकारियों से मुलाकात की
राबड़ी देवी ने अपना बंगला अन्य मंत्री को आवंटित किये जाने पर कहा, ‘मुझे बलपूर्वक हटाना होगा’
जरूरत पड़ने पर ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए तैयार हैं सशस्त्र बल : जनरल उपेंद्र द्विवेदी
पूरी तरह आत्मनिर्भर होने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है भारत का रक्षा क्षेत्र : राजनाथ सिंह
कोरबा में 35 लाख रूपए की लागत से साल बीज प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने की योजना

Facebook


