नयी दिल्ली, 14 सितंबर (भाषा) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) के नये मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामले में उच्चतम न्यायालय द्वारा जमानत दिए जाने के बाद केजरीवाल शुक्रवार को तिहाड़ जेल से रिहा हुए।
‘आप’ सुप्रीमो ने तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण करने से पहले दो जून को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था।
इससे पहले, उन्हें मई में शीर्ष अदालत ने दो जून तक लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए अंतरिम जमानत दी थी।
भाषा जितेंद्र दिलीप
दिलीप