दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल रविवार को ‘आप’ नेताओं के साथ बैठक करेंगे: पार्टी सूत्र

Ads

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल रविवार को ‘आप’ नेताओं के साथ बैठक करेंगे: पार्टी सूत्र

  •  
  • Publish Date - May 11, 2024 / 05:31 PM IST,
    Updated On - May 11, 2024 / 05:31 PM IST

नयी दिल्ली, 11 मई (भाषा) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) के सभी विधायकों की बैठक बुलाई है। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बैठक सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री आवास पर होगी।

पार्टी के एक सूत्र ने कहा, ‘यह एक महत्वपूर्ण बैठक है और इसमें 25 मई को दिल्ली में होने वाले लोकसभा चुनावों पर भी चर्चा होगी।”

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को आबकारी नीति कथित घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय ने एक जून तक अंतरिम जमानत दे दी थी।

उन्हें दो जून को आत्मसमर्पण कर वापस जेल जाना होगा।

भाषा जोहेब पवनेश

पवनेश

ताजा खबर