दिल्ली : लूटपाट का विरोध करने पर बुजुर्ग महिला की हत्या

Ads

दिल्ली : लूटपाट का विरोध करने पर बुजुर्ग महिला की हत्या

  •  
  • Publish Date - February 14, 2022 / 01:35 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:31 PM IST

नयी दिल्ली, 13 फरवरी (भाषा) दिल्ली में चोरी करने टेंट में आए एक व्यक्ति ने विरोध करने पर 72-वर्षीय महिला की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी राजेंद्र चौहान (40) को गिरफ्तार कर लिया गया है जो पत्नी और दोस्तों के साथ पीड़िता के नजदीक ही रहता था।

पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार रात को दक्षिण पश्चिम दिल्ली के साउथ कैम्पस स्थित आरटीआर फ्लाईओवर के नीचे हुई। उन्होंने बताया कि महिला अपने परिवार के साथ टेंट में फ्लाईओवर के नीचे रहती थी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को शक था कि महिला ने नकदी छिपाई है और उसने उसे चुराने का फैसला किया, लेकिन टेंट में दाखिल होने पर महिला ने उसे पकड़ लिया और शोर मचाने लगी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस दौरान महिला की हत्या कर आरोपी वहां से फरार हो गया।

पुलिस ने दावा किया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

भाषा धीरज सुरेश

सुरेश