दिल्ली आबकारी मामला: अदालत ने कारोबारी विजय नायर की जमानत अर्जी पर सीबीआई का जवाब मांगा

Ads

दिल्ली आबकारी मामला: अदालत ने कारोबारी विजय नायर की जमानत अर्जी पर सीबीआई का जवाब मांगा

  •  
  • Publish Date - October 28, 2022 / 06:31 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:18 PM IST

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार कारोबारी विजय नायर की जमानत अर्जी पर शुक्रवार को यहां की एक अदालत ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) का जवाब मांगा। इस कथित घोटाले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी आरोपी हैं।

अदालत ने जांच एजेंसी को नोटिस जारी किया और उसे तीन नवंबर तक एक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया, जब अदालत विषय की आगे की सुनवाई करेगी।

नायर ने अपनी जमानत अर्जी में दावा किया है कि उन्हें पूछताछ के लिए अब और हिरासत में रखने की जरूरत नहीं है।

अभियोजन के मुताबिक, आबकारी नीति से सरकार के राजस्व को भारी नुकसान पहुंचा।

भाषा सुभाष माधव

माधव