दिल्ली: शास्त्री पार्क में कूड़े के ढेर में आग लगी

Ads

दिल्ली: शास्त्री पार्क में कूड़े के ढेर में आग लगी

  •  
  • Publish Date - June 22, 2026 / 05:27 PM IST,
    Updated On - June 22, 2026 / 05:27 PM IST

नयी दिल्ली, 22 जून (भाषा) उत्तर पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में सोमवार दोपहर कूड़े के ढेर और आसपास की झाड़ियों में आग लग गई, जिसके बाद दमकल की नौ गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने बताया कि उन्हें अपराह्न करीब 2:50 बजे आग लगने की सूचना मिली। अब तक किसी के घायल होने या हताहत होने की खबर नहीं है।

अधिकारी ने कहा, ‘दमकल की नौ गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। आग बुझाने का काम जारी है।’

भाषा नोमान

नोमान अविनाश

अविनाश