दिल्ली : खाना पहुंचाने वाले कर्मी की हत्या, दो गिरफ्तार

दिल्ली : खाना पहुंचाने वाले कर्मी की हत्या, दो गिरफ्तार

दिल्ली : खाना पहुंचाने वाले कर्मी की हत्या, दो गिरफ्तार
Modified Date: July 13, 2026 / 10:21 pm IST
Published Date: July 13, 2026 10:21 pm IST

नयी दिल्ली, 13 जुलाई (भाषा) दक्षिणी दिल्ली के आंबेडकर नगर इलाके में खाने के ऑर्डर को लेकर को हुए विवाद के बाद भोजन पहुंचाने वाले 18-वर्षीय कर्मी की कथित रूप से चाकू मारकर हत्या कर दी गई। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और अपराध में इस्तेमाल चाकू को भी बरामद कर लिया।

उन्होंने बताया कि घटना 10 जुलाई की रात को उस वक्त हुई, जब पुलिस को रात्रि करीब साढ़े नौ बजे इलाके में चाकूबाजी की सूचना मिली।

पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और घायल कृष्णा रोशन (18) को एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। उन्होंने बताया कि इलाज के दौरान पीड़ित की मौत हो गई।

अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान, पुलिस ने इलाके की सीसीटीवी फुटेज की जांच की, स्थानीय लोगों से पूछताछ की और तकनीकी सबूतों का विश्लेषण किया, जिससे आरोपियों की पहचान हो गई।

जांच से पता चला कि कुछ व्यंजनों को नहीं पहुंचाने को लेकर हुए विवाद के कारण हत्या की गई।

आरोपियों की पहचान दक्षिणपुरी के सुभाष कैंप निवासी राहुल उर्फ धोबी और राहुल तोमर उर्फ मोटा के रूप में हुई, जिन्हें जहांपनाह सिटी फॉरेस्ट से गिरफ्तार किया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।

भाषा नोमान

नोमान सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में