15 जून से थिएटर उत्सव का आयोजन करेगी दिल्ली सरकार, बच्चों को मिलेगा रंगमंच के अन्य कौशल सीखने का मौका

Ads

15 जून से थिएटर उत्सव का आयोजन करेगी दिल्ली सरकार:Delhi government to organize theater festival from June 15

  •  
  • Publish Date - June 2, 2023 / 01:29 PM IST,
    Updated On - June 2, 2023 / 04:52 PM IST

Delhi government to organize theater festival from June 15

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार द्वारा 15 जून से आयोजित किए जा रहे समारोह के दौरान बच्चों को राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) के पेशेवरों से अभिनय और रंगमंच के अन्य कौशल सीखने का मौका मिलेगा। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इस 10 दिवसीय थिएटर उत्सव का मकसद गर्मी की छुट्टी के दौरान युवा पीढ़ी को अभिनय की दुनिया से परिचित कराना है। दिल्ली पर्यटन विभाग द्वारा राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) के सहयोग से 15 से 25 जून तक राजघाट के पास गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति में महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

read more : Mani Ratnam Birthday : दक्षिण भारत सिनेमा के सबसे बड़े निर्देशक हैं गोपाल रत्नम सुब्रमण्यम, अद्भुत स्क्रिप्ट और शानदार स्टोरी के जरिए बनाई अलग पहचान 

अधिकारी ने कहा, ‘‘ उत्सव का मकसद राष्ट्रीय राजधानी में पर्यटन को बढ़ावा देने के अलावा बच्चों को नए कौशल सिखाकर उनके विकास में मदद करना है। छात्र एनएसडी के पेशेवरों से थिएटर के बारे में सीखेंगे।’’ पर्यटन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ हमने थिएटर कार्यशाला के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। इसके लिए 150 छात्रों ने आवेदन किया है। हम 250 छात्रों का पंजीकरण स्वीकार करेंगे, जिनमें से 150 को कार्यशाला के लिए चुना जाएगा।’’

read more : सोनाक्षी सिन्हा अपने हर जन्मदिन पर नहीं भूलती ये काम करना, इस बार इस रिचुअल को कर रही फॉलो 

अंतिम 150 छात्रों का चयन 12 जून को किया जाएगा और चयनित उम्मीदवारों की अंतिम सूची 13 जून को जारी की जाएगी। इस दौरान 19 से 24 जून के बीच बच्चों के छह नाटकों का मंचन किया जाएगा। अधिकारी ने कहा, ‘‘ हम बच्चों के छह नाटकों का आयोजन करेंगे। इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा, कहीं से भी बच्चे यहां आ सकते हैं। इससे पर्यटन को बढ़ावा देने में भी मदद मिलेगी।’’

 

और भी लेटेस्ट और बड़ी खबरों के लिए यहां पर क्लिक करें