दिल्‍ली में 30 नवंबर तक रहेगा रेड लाइट ON इंजन OFF अभियान, पॉल्‍यूशन हो जाएगा इतना कम

Ads

दिल्‍ली में 30 नवंबर तक रहेगा रेड लाइट ON इंजन OFF अभियान, पॉल्‍यूशन हो जाएगा इतना कम

  •  
  • Publish Date - November 11, 2020 / 12:24 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:10 PM IST

नयी दिल्ली, 11 नवम्बर (भाषा) दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को कहा कि आप सरकार ने वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए ‘रेड लाइट आन, गाड़ी आफ’ अभियान को 30 नवम्बर तक बढ़ाने का फैसला किया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 21 अक्टूबर को इस अभियान की शुरुआत करते हुए कहा था कि यदि शहर में 10 लाख वाहन भी इस अभियान में शामिल हो जाते हैं, तो एक वर्ष में पीएम10 का स्तर 1.5 टन और पीएम2.5 का 0.4 टन कम हो जाएगा।

पढ़ें- बाल यौन उत्पीड़न के वैश्विक नेटवर्क का पर्दाफाश

राय ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘अभियान को 15 नवंबर तक जारी रखा जाना था। हालांकि, दिल्ली सरकार ने प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए इसे 30 नवम्बर तक बढ़ाने का फैसला किया है।’’

उन्होंने कहा कि इसे अभियान का ‘चरण 2’ कहा जाएगा।

राय ने इससे पहले कहा था कि रेड लाइट पर इंतजार करने के दौरान वाहनों का इंजन बंद कर देने से वाहनों से होने वाले प्रदूषण में 15 से 20 प्रतिशत की कमी हो सकती है।

राय ने विपक्ष से भी अपील की कि वह ऐसे बयान देने से बचे, जो पटाखों पर प्रतिबंध के खिलाफ लोगों को भड़काते हों।

पढ़ें- MBBS और BDS में प्रवेश परीक्षा की तिथि बढ़ाई गई…

उन्होंने कहा, ‘‘प्रतिबंध लागू करने में हमें सभी के समर्थन की आवश्यकता है। यदि आप इसका समर्थन नहीं कर सकते हैं, तो कृपया कोई भड़काऊ बयान न दें। प्रदूषण लोगों के बीच अंतर नहीं करता।..कोविड-19 महामारी के चलते स्थिति गंभीर है।’’

दिल्ली सरकार ने गत पांच नवंबर को 30 नवंबर तक शहर में सभी प्रकार के पटाखों की बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया था।

सोमवार को, राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने भी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 9 नवंबर की आधी रात से 30 नवंबर की मध्यरात्रि तक सभी प्रकार के पटाखों की बिक्री या उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था।

पढ़ें- राजधानी रायपुर में खुलेंगे सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स, जिला प्रशासन न…

मंत्री ने कहा कि दिल्ली में खुले में पराली जलाने में कमी लाने के लिए ‘पूसा बायो-डीकंपोजर’ सॉल्यूशन की प्रभावशीलता का पता लगाने के लिए गठित 15 सदस्यीय समिति बृहस्पतिवार को अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपेगी।

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, पूसा के वैज्ञानिकों के अनुसार यह सॉल्यूशन 15 से 20 दिनों में पराली को खाद में बदल सकता है और इसलिए इससे पराली जलाने पर रोक लगेगी।

पढ़ें- उमा भारती बोलीं- मोदी का नाम लेने से मिल जाते हैं वोट, बिहार चुनाव …

यह पूछे जाने पर कि क्या दिल्ली सरकार सम-विषम योजना लाने की योजना बना रही है, राय ने कहा कि आप सरकार ने पहले से ही वाहन प्रदूषण को कम करने के लिए ‘रेड लाइट ऑन, गाडी ऑफ’ अभियान शुरू किया है। उन्होंने कहा, ‘‘यदि आयोग इस संबंध में कोई निर्देश जारी करता है, तो हम इसे लागू करेंगे।’’

मंत्री ने लोगों से प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई में अपना योगदान देने की भी अपील की।

Read More News: CM शिवराज सिंह ने कहा- आज मध्यप्रदेश और बिहार में बीजेपी को मिली महाजीत, कार्यकर्ताओं के परिश्रम को किया प्रणाम