दिल्ली सरकार ने युवाओं के लिए प्रतिभा खोज योजना शुरू की

दिल्ली सरकार ने युवाओं के लिए प्रतिभा खोज योजना शुरू की

दिल्ली सरकार ने युवाओं के लिए प्रतिभा खोज योजना शुरू की
Modified Date: May 20, 2026 / 02:29 pm IST
Published Date: May 20, 2026 2:29 pm IST

नयी दिल्ली, 20 मई (भाषा) मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को दिल्ली के युवाओं के लिए प्रतिभा खोज पहल ‘हौसलों की उड़ान’ की शुरुआत की।

गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार जल्द ही एक पोर्टल जारी करेगी जिसके माध्यम से 16-35 आयु वर्ग के लोग इस कार्यक्रम के लिए पंजीकरण करा सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘प्रतिभा खोज योजना के तहत गायन, नृत्य, अभिनय, कविता और मूर्तिकला सहित सात अलग-अलग श्रेणियों में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। चयनित उम्मीदवारों को नकद पुरस्कार भी दिए जाएंगे।’

उन्होंने कहा कि इस योजना का लक्ष्य दिल्ली के युवाओं की छिपी प्रतिभाओं को पहचान देना, उन्हें निखारना और आगे बढ़ाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में शुरू होगी।

गुप्ता ने कहा, “हमारी सरकार निरंतर इस दिशा में कार्य कर रही है कि दिल्ली के युवा अपनी क्षमता, सृजन और परिश्रम से नई पहचान गढ़ें।”

उन्होंने कहा कि इस पहल से शहर में सकारात्मक माहौल बनाने में मदद मिलेगी।

भाषा नोमान नोमान वैभव

वैभव


लेखक के बारे में