दिल्ली सरकार ने पूर्व डीजीएचएस समेत दो वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित किया

Ads

दिल्ली सरकार ने पूर्व डीजीएचएस समेत दो वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित किया

  •  
  • Publish Date - June 10, 2026 / 01:14 AM IST,
    Updated On - June 10, 2026 / 01:14 AM IST

नयी दिल्ली, नौ जून (भाषा) दवाओं की खरीद में अनियमितताओं के आरोपों के बीच, दिल्ली सरकार ने पूर्व स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक (डीजीएचएस) और बीजेआरएम अस्पताल के पूर्व कार्यालय प्रमुख को निलंबित कर दिया है। आधिकारिक आदेशों में यह जानकारी दी गई।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की सतर्कता शाखा द्वारा मंगलवार को जारी अलग-अलग आदेशों में कहा गया कि यह कार्रवाई केंद्रीय सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण और अपील) नियम, 1965 के नियम 10(1) के तहत की गई है और तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू के निर्देशों के बाद पूर्व डीजीएचएस डॉ. वत्सला अग्रवाल और बाबू जगजीवन राम मेमोरियल (बीजेआरएम) अस्पताल के पूर्व कार्यालय प्रमुख डॉ. विनोद कुमार रंगा के निलंबन के आदेश दिए गए।

दिल्ली सरकार ने निलंबन आदेशों में उल्लिखित प्रस्तावित अनुशासनात्मक कार्यवाही के आधार बने विशिष्ट आरोपों को सार्वजनिक नहीं किया है।

भाषा सिम्मी संतोष

संतोष

शीर्ष 5 समाचार