दिल्ली सरकार राशन कार्ड धारकों को मुफ्त राशन, ऑटो-टैक्सी चालकों को वित्तीय मदद देगी

Ads

दिल्ली सरकार राशन कार्ड धारकों को मुफ्त राशन, ऑटो-टैक्सी चालकों को वित्तीय मदद देगी

  •  
  • Publish Date - May 4, 2021 / 07:39 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:59 PM IST

नयी दिल्ली, चार मई (भाषा) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली सरकार अगले दो महीने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में 72 लाख राशन कार्डधारकों को मुफ्त राशन तथा ऑटो रिक्शा और टैक्सी चालकों को 5,000 रुपये की वित्तीय सहायता देगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका यह मतलब नहीं है कि संक्रमण की कड़ी को तोड़ने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में लॉकडाउन दो महीने तक लागू रहेगा।

केजरीवाल ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि दिल्ली में हालात सुधरेंगे और लॉकडाउन की जरूरत नहीं पड़ेगी।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने पिछले साल लॉकडाउन के दौरान 1.56 लाख ऑटो और टैक्सी चालकों में से प्रत्येक को पांच-पांच हजार रुपये की वित्तीय सहायता दी थी और इस बार भी उनकी मदद करेगी।

कोविड-19 के मामलों में लगातार तेज बढ़ोतरी के कारण 10 मई तक दिल्ली में लॉकडाउन लागू है।

भाषा सुरभि शाहिद

शाहिद