दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्री का जीबी पंत अस्पताल का दौरा, दवाओं की शत-प्रतिशत उपलब्धता का निर्देश दिया

Ads

दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्री का जीबी पंत अस्पताल का दौरा, दवाओं की शत-प्रतिशत उपलब्धता का निर्देश दिया

  •  
  • Publish Date - September 23, 2026 / 09:11 PM IST,
    Updated On - September 23, 2026 / 09:11 PM IST

नयी दिल्ली, 23 सितंबर (भाषा) दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने बुधवार को जीबी पंत अस्पताल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दवाओं की शत-प्रतिशत उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

स्वास्थ्य विभाग ने एक बयान में कहा कि वार्डों और फार्मेसी में औचक जांच के दौरान, मंत्री ने मरीजों, परिचारकों और चिकित्सकों से बातचीत की।

सिंह ने कहा, ‘अस्पताल में दवाओं की कोई खास कमी नहीं है। हालांकि, मैंने अस्पताल प्रशासन को समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने और सभी आवश्यक दवाओं की शत-प्रतिशत उपलब्धता बनाए रखने का निर्देश दिया है।’

बयान में कहा गया है कि सिंह ने पाया कि लगभग 95-97 प्रतिशत दवाएं अस्पताल में उपलब्ध थीं।

उन्होंने कहा, ‘‘कभी-कभी ऐसी स्थिति हो सकती है, जहां किसी विशेष दवा का भंडारण खत्म हो जाए या उसकी उपलब्धता में कोई अस्थायी समस्या हो। मेरा स्पष्ट निर्देश है कि अस्पताल में आवश्यक दवाओं की कोई कमी नहीं होनी चाहिए।’’

भाषा नोमान नोमान सुरेश

सुरेश