दिल्ली में बादल छाए रहने की संभावना, वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में

Ads

दिल्ली में बादल छाए रहने की संभावना, वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में

  •  
  • Publish Date - September 12, 2025 / 11:10 AM IST,
    Updated On - September 12, 2025 / 11:10 AM IST

नयी दिल्ली, 12 सितंबर (भाषा) भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को दिल्ली में तेज हवाएं चलने और बादल छाए रहने की संभावना जताई है।

आईएमडी ने बताया कि न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे में बारिश दर्ज नहीं की गई है।

सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 74 प्रतिशत रही।

दिल्ली में सुबह आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 112 रहा, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा तान्या तान्या मनीषा

मनीषा