दिल्ली में बृहस्पतिवार तक बादल छाए रहने की संभावना

दिल्ली में बृहस्पतिवार तक बादल छाए रहने की संभावना

दिल्ली में बृहस्पतिवार तक बादल छाए रहने की संभावना
Modified Date: June 21, 2023 / 11:23 am IST
Published Date: June 21, 2023 11:23 am IST

नयी दिल्ली, 21 जून (भाषा) दिल्ली में बुधवार और बृहस्पतिवार को बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश होने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली में सात जून तक लू जैसी स्थिति उत्पन्न न होने का पूर्वानुमान लगाया है।

चक्रवात ‘बिपारजॉय’ के प्रभाव के कारण पिछले कुछ दिन से शहर में रुक-रुक कर बारिश हो रही है।

दिल्ली की सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान के 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

आईएमडी के अनुसार, आने वाले पांच-छह दिन में अधिकतम तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस से कम रहने की संभावना है।

सफदरजंग वेधशाला में अभी तक सामान्य 38.3 मिलीमीटर के मुकाबले 20.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो 47 प्रतिशत कम है।

सफदरजंग वेधशाला में इस साल अभी तक कोई लू भरे दिन दर्ज नहीं किए गए हैं।

मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली में मानसून के पहुंचने की तारीख की घोषणा अभी तक नहीं की है। आमतौर पर यह 27 जून तक यहां पहुंचता है।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में