Delhi Live Firing: बेखौफ हुए बदमाश, दिनदाहड़े की ताबड़तोड़ फायरिंग, गोलियों की आवाज से इलाके में फैली दहशत

Ads

Delhi Live Firing: बेखौफ हुए बदमाश, दिनदाहड़े की ताबड़तोड़ फायरिंग, गोलियों की आवाज से इलाके में फैली दहशत

  •  
  • Publish Date - February 17, 2024 / 09:21 AM IST,
    Updated On - February 17, 2024 / 09:21 AM IST

Delhi Live Firing

दिल्ली।Delhi Live Firing:  इन दिनों अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। इन बदमाशों के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि ये पुलिस के नाम से भी नहीं डरते और दिनदहाड़े बेखौफ होकर कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला दिल्ली के यमुना विहार से सामने आया है जहां दो बाइक सवार युवकों के द्वारा दिनदहाड़े कई राउंड फायरिंग की गई। इस फायरिंग की आवाज से आसपास के इलाकों में अफरा-तफरा मच गई तो वहीं लोगों में दहशत का माहौल देखा गया।

Read More: Foreign National Arrested With Drugs: मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 करोड़ से भी ज्यादा के ड्रग्स के साथ विदेशी नागरिक गिरफ्तार 

Delhi Live Firing:  बता दें कि बीते दिनों यानी 15 फरवरी को दिल्ली के यमुना विहार से एक वी़डियो सामने आया था जिसमें बाइक दो युवक एक घर के बाहर कई राउंड फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। इस फायरिंग की आवाज से इलाके में दहशत का फैल गई है। वहीं गनिमत यह रही कि इस फायरिंग से कोई घायल नहीं हुआ। इसके बाद मौके से कई खाली खोखे और 7.65 एमएम का एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। जिसके बाद सुराग के लिए शिकायतकर्ता से पूछताछ की जा रही है। मामले में पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है।

 

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp