नयी दिल्ली, 17 फरवरी (भाषा) दिल्ली में सोमवार मौसम का दूसरा सबसे गर्म दिन रहा और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
इस मौसम का सबसे गर्म दिन 11 फरवरी को दर्ज किया गया था और उस दिन अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।
मौसम विभाग ने मंगलवार को धुंध छाए रहने का अनुमान जताया है।
विभाग के मुताबिक, अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 28 डिग्री सेल्सियस और 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत से 42 प्रतिशत के बीच रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 231 के साथ ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया।
भाषा जितेंद्र अविनाश
अविनाश