डीटीसी की हड़तालःदिल्ली मेट्रो से बृहस्पतिवार को सर्वाधिक 82.44 लाख यात्रियों ने किया सफर

डीटीसी की हड़तालःदिल्ली मेट्रो से बृहस्पतिवार को सर्वाधिक 82.44 लाख यात्रियों ने किया सफर

डीटीसी की हड़तालःदिल्ली मेट्रो से बृहस्पतिवार को सर्वाधिक 82.44 लाख यात्रियों ने किया सफर
Modified Date: September 18, 2026 / 07:02 pm IST
Published Date: September 18, 2026 7:02 pm IST

(फाइल फोटो के साथ)

नयी दिल्ली, 18 सिंतबर (भाषा) दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बस हड़ताल के कारण यात्रियों की बढ़ी हुई संख्या को संभालने के लिए बढ़ाई गई सेवाओं के बीच बृहस्पतिवार को दिल्ली मेट्रो में अब तक के सबसे अधिक 82,44,903 यात्रियों ने यात्रा की। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने यह जानकारी दी।

यह संख्या बुधवार को सफर करने वाले 80,71,630 यात्रियों से 1,73,273 ज़्यादा है।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘ डीएमआरसी ने 17 सितंबर को अब तक का सबसे ज़्यादा 82,44,903 यात्रियों के सफर करने का रिकॉर्ड बनाया।’’

डीटीसी बस चालक दैनिक वेतन बढ़ाने, मेडिकल सुविधाएं और ‘ओवरटाइम पेमेंट’ की मांग को लेकर मंगलवार से हड़ताल पर हैं।

डीएमआरसी ने कहा कि अलग-अलग कॉरिडोर में, येलो लाइन पर सबसे ज़्यादा 20,89,465 यात्रियों ने सफ़र किया और ब्लू लाइन पर 17,28,658 यात्रियों ने यात्रा की।

डीटीसी हड़ताल के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को संभालने के लिए डीएमआरसी ने अपने नेटवर्क पर 20 ट्रेन फेरे बढ़ा दिये है।

डीएमआरसी ने घोषणा की थी कि यात्रियों की बढ़ी हुई संख्या के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए बेहतर इंतज़ाम जारी रहेंगे।

भाषा राजकुमार पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में