Delhi Weather Forecast / Image Source : FILE
नई दिल्ली : Delhi Weather Forecast Delhi Weather Forecast दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने के चलते भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार के लिए ‘यलो अलर्ट’ जारी किया है। जहाँ रविवार को राजधानी के लोग तेज धूप और पसीने से बेहाल रहे, वहीं अब तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना ने पारे में गिरावट के संकेत दिए हैं। हालांकि, राहत के साथ-साथ प्रदूषण ने भी दस्तक दे दी है, जिससे दिल्ली की हवा ‘खराब’ श्रेणी की दहलीज पर पहुँच गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 31 मार्च को भी आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। मार्च के अंत में मौसम का यह असामान्य व्यवहार उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों की श्रृंखला का परिणाम है। इस बदलाव से अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
आपको बता दें की 1 और 2 अप्रैल को दो दिनों में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में फिर से बढ़ोतरी देखी जाएगी वहीँ 3 और 4 अप्रैल को महीने की शुरुआत में ही एक और विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे 20 से 25 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और बूंदाबांदी से मौसम फिर सुहावना हो जाएगा। हवा की गति धीमी होने के कारण दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता (AQI) में गिरावट आई है। दिल्ली का AQI: 198 जो मध्यम श्रेणी है , लेकिन खराब के करीब वहीँ ग्रेटर नोएडा 260 AQI के साथ सबसे प्रदूषित रहा। गाजियाबाद (229) और नोएडा (204) में भी हवा की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
इन्हे भी पढ़ें:-