Delhi New Lieutenant Governor: केंद्रशासित दिल्ली को मिला नया उप-राज्यपाल.. संभाल चुके है अमेरिका और श्रीलंका में ये बड़ा पद, जानें इनके बारें में..

Delhi New Lieutenant Governor Taranjit Singh Sandhu: पूर्व राजनयिक तरनजीत सिंह संधू ने दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ ली।

Delhi New Lieutenant Governor: केंद्रशासित दिल्ली को मिला नया उप-राज्यपाल.. संभाल चुके है अमेरिका और श्रीलंका में ये बड़ा पद, जानें इनके बारें में..

Delhi New Lieutenant Governor Taranjit Singh Sandhu || Image- PTI Nws File

Modified Date: March 11, 2026 / 02:41 pm IST
Published Date: March 11, 2026 2:35 pm IST
HIGHLIGHTS
  • दिल्ली को मिला नया उपराज्यपाल
  • तरनजीत सिंह संधू ने ली शपथ
  • पूर्व राजदूत रहे हैं संधू

Delhi New Lieutenant Governor: नई दिल्ली: सेवानिवृत्त नौकरशाह तरनजीत सिंह संधू ने आज बुधवार को दिल्ली के 23वें उप-राज्यपाल के रूप में शपथ ले ली है। शपथ ग्रहण का समारोह दिल्ली के लोक निवास में आयोजित किया गया। तरनजीत सिंह संधू ने पूर्व लेफ्टिनेंट-गवर्नर विनय सक्सेना की जगह ली है।

इस शपथ समारोह में देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम में रेखा गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इससे पहले दिल्ली के उप-राज्यपाल रहे विनय कुमार सक्सेना को अब लद्दाख का उप-राज्यपाल नियुक्त किया गया था।

कौन है तरनजीत सिंह संधू?

Delhi New Lieutenant Governor: तरणजीत सिंह संधू 1988 बैच के भारतीय विदेश सेवा (IFS) के अधिकारी रहे हैं। उन्हें अमेरिका से जुड़े मामलों का अनुभवी राजनयिक माना जाता है और उन्होंने कई बार वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास में काम किया है। वे फरवरी 2020 से जनवरी 2024 तक संयुक्त राज्य अमेरिका में भारत के राजदूत रहे। इसके अलावा 2005 से 2009 के बीच उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में भी सेवा दी। 2024 के लोकसभा चुनाव में वे अमृतसर सीट से चुनाव लड़े थे, लेकिन उन्हें जीत नहीं मिली।

इन्हें भी पढ़ें:-

यह भी देखें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown