दिल्ली: आईटीओ फ्लाईओवर पर ट्रक और स्कूटर की टक्कर में एक की मौत, दो घायल

दिल्ली: आईटीओ फ्लाईओवर पर ट्रक और स्कूटर की टक्कर में एक की मौत, दो घायल

दिल्ली: आईटीओ फ्लाईओवर पर ट्रक और स्कूटर की टक्कर में एक की मौत, दो घायल
Modified Date: March 14, 2026 / 09:07 pm IST
Published Date: March 14, 2026 9:07 pm IST

नयी दिल्ली, 14 मार्च (भाषा) दिल्ली के आईटीओ फ्लाईओवर पर स्कूटर पर सवार तीन लोगों को कथित तौर पर एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसके परिणामस्वरूप एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना 11 और 12 मार्च की दरमियानी रात को घटी।

पुलिस के अनुसार, तीनों यात्री आईटीओ फ्लाईओवर पर यात्रा कर रहे थे, तभी एक अज्ञात ट्रक ने उन्हें बगल से टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि टक्कर के परिणामस्वरूप एक यात्री की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाने से मौत का कारण बनने से संबंधित प्रावधान शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान आसपास के इलाके से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज और टोल रिकॉर्ड से प्राप्त जानकारी के माध्यम से ट्रक की पहचान की गई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘दुर्घटना में शामिल स्कूटर बरामद कर लिया गया है और ट्रक चालक का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।’

भाषा तान्या दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में