ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार पर एक लाख का इनाम घोषित, मर्डर केस में चल रहे फरार

Ads

ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार पर एक लाख का इनाम घोषित, मर्डर केस में चल रहे फरार

  •  
  • Publish Date - May 17, 2021 / 07:28 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:54 PM IST

नयी दिल्ली,  (भाषा) दिल्ली पुलिस ने छत्रसाल स्टेडियम विवाद मामले में दो बार के ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार की सूचना देने पर एक लाख रुपये का इनाम देने की सोमवार को घोषणा की। इस विवाद में एक पहलवान की मौत हो गई थी।

Read More News: बारिश ने खोली कोविड ICU वार्ड की पोल, छत से टपकने लगा पानी, मची अफरातफरी

एक वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ने कहा कि मामले में फरार चल रहे कुमार के साथी अजय कुमार की गिरफ्तारी पर भी 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

पिछले सप्ताह दिल्ली की एक अदालत ने छत्रसाल स्टेडियम विवाद मामले में सुशील कुमार और छह अन्य लोगों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए थे।

Read More News: सुसाइड पर सवाल…मौत की मिस्ट्री! सोनिया की जिंदगी में सब कुछ ठीक था तो फिर सुसाइड जैसा कदम क्यों उठाया ?

इससे कुछ दिन पहले इसी मामले में सुशील कुमार के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था।

पुलिस ने इस मामले में पीड़ितों के बयान पहले ही दर्ज कर लिए हैं। यह झगड़ा दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में एक फ्लैट खाली करने को लेकर हुआ था।

Read More News: अपनों पे सितम! साहबजी ये ठीक नहीं…छत्तीसगढ़ में अधिकारी और कर्मचारी अपने ही सीनियर अफसर और विभाग के

इससे पहले एक पुलिस अधिकारी ने बताया था कि सुशील कुमार का नाम भी प्राथमिकी में दर्ज है और वह फरार है, उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। सुशील को पकड़ने के लिए दिल्ली-एनसीआर और पड़ोसी राज्यों में छापे भी मारे गए थे। पीड़ितों का आरोप है कि झगड़े के समय सुशील वहां मौजूद था।

Read More News: राहुल देव शर्मा होंगे नये विधानसभा CSP, नया संभाग बनने के बाद हुई पहली पदस्थापना, आदेश जारी

पिछले मंगलवार की रात को उत्तर दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में हुए विवाद में 23 साल के सागर और उसके दो दोस्तों की कथित तौर पर कुछ अन्य पहलवानों ने बुरी तरह पिटाई की थी, जिसमें उसकी (सागर की) मौत हो गई थी।

Read More News: 25 मई से ऑनलाइन होगी स्नातक और स्नाकोत्तर के फाइनल ईयर की परीक्षाएं, अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी ने जारी की अधिसूचना

पुलिस के मुताबिक, इस विवाद में सुशील कुमार, अजय, प्रिंस दलाल, सोनू, सागर, अमित और अन्य लोग शामिल थे। पुलिस ने इस संबंध में भारतीय दंड संहिता और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस हरियाणा के झज्जर के रहने वाले प्रिंस दलाल (24) को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

Read More News: महिला की खदकुशी के मामले में उमंग सिंघार पर FIR दर्ज, नौकर-नौकरानी के बयान के आधार पर दर्ज हुआ मामला