दिल्ली पुलिस ने बावना हत्याकांड में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया

दिल्ली पुलिस ने बावना हत्याकांड में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया

दिल्ली पुलिस ने बावना हत्याकांड में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया
Modified Date: March 15, 2026 / 03:41 pm IST
Published Date: March 15, 2026 3:41 pm IST

नयी दिल्ली, 15 मार्च (भाषा) बाहरी उत्तर दिल्ली के बवाना इलाके में हत्या के एक मामले में वांछित 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार आरोपी पूठ खुर्द गांव निवासी योगी उर्फ देवराज डबास ने अपने साथियों के साथ मिलकर आठ मार्च को भूपेंद्र उर्फ भोलू (24) की राज वाटिका के पास गोली मारकर हत्या कर दी थी।

पुलिस ने बताया कि निंयत्रण कक्ष (पीसीआर) को सूचना मिली थी कि पूठ खुर्द इलाके में राज वाटिका के पास एक व्यक्ति को गोली मार दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को एक स्कूटर के पास गोली लगने से घायल व्यक्ति बेहोश अवस्था में पड़ा मिला।

घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान एक आरोपी की गतिविधियों की जानकारी के आधार पर टीम ने जाल बिछाकर शनिवार को नजफगढ़ क्षेत्र के छवाला बस अड्डे से उसे गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथियों निखिल, सुमित और एक नाबालिग के साथ मिलकर राज वाटिका के पास भूपेंद्र को मारा था।

पुलिस के अनुसार संपत्ति विवाद से जुड़ी पुरानी रंजिश के चलते योगी और निखिल ने कथित तौर पर भूपेंद्र की हत्या की।

पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल नाबालिग को पहले ही पकड़ लिया गया है, जबकि सुमित अब भी फरार है और उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।

भाषा राखी धीरज

धीरज


लेखक के बारे में