दिल्ली पुलिस ने हेरोइन की तस्करी कर रहे चार लोगों को किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने हेरोइन की तस्करी कर रहे चार लोगों को किया गिरफ्तार
नयी दिल्ली, छह अगस्त (भाषा) दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने शहर में कथित तौर पर हेरोइन की तस्करी कर रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के पास से 12 किलोग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्त किए गए। इस मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 48 करोड़ रूपये आंकी गई है।
उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के शाहनवाज, दिल्ली के सचिन और मणिपुर के अब्दुल रजाक तथा इर्दिश के तौर पर हुई है। मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारियां मिलनी अभी बाकी है।
भाषा
निहारिका शाहिद
शाहिद

Facebook


