प्रदर्शन में हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस ने उच्चस्तरीय बैठक की
प्रदर्शन में हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस ने उच्चस्तरीय बैठक की
नयी दिल्ली, 20 जुलाई (भाषा) लुटियंस दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) द्वारा आयोजित संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प के बाद दिल्ली पुलिस ने सोमवार को एक उच्चस्तरीय बैठक की।
सूत्रों ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करने और हिंसा की जांच पर चर्चा करने के लिए बैठक में भाग लिया।
उन्होंने बताया कि बैठक में सुरक्षा व्यवस्था और घटनाओं के संबंध में आगे की कार्रवाई पर भी ध्यान केंद्रित किया गया।
भाषा नोमान दिलीप
दिलीप

Facebook


