नयी दिल्ली, 31 अगस्त (भाषा) दिल्ली पुलिस के 101 कर्मियों को मानद पदोन्नति देकर सोमवार को सेवानिवृत्त दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, 101 कर्मियों में से नौ हेड कांस्टेबलों को सहायक उप-निरीक्षक, 32 सहायक उप-निरीक्षकों को उप-निरीक्षक और 60 उप-निरीक्षकों को निरीक्षक के पद पर मानद पदोन्नति दी गई।
विशेष पुलिस आयुक्त राजेश खुराना ने दिल्ली पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सेवानिवृत्त कर्मियों को समारोह में ये मानद रैंक प्रदान की।
पुलिस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, खुराना ने पुलिस आयुक्त और वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से सेवानिवृत्त कर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों को बधाई दी और संगठन में उनके योगदान की सराहना की।
उन्होंने कहा कि यह अवसर उन लोगों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है जिन्होंने अपने जीवन के 35 से 40 वर्ष दिल्ली पुलिस को समर्पित किए हैं।
भाषा नोमान नोमान माधव
माधव