चिल्ला बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस ने कुछ समय के लिए यातायात बंद किया

Ads

चिल्ला बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस ने कुछ समय के लिए यातायात बंद किया

  •  
  • Publish Date - December 16, 2021 / 08:42 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:30 PM IST

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (भाषा) दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को चिल्ला बॉर्डर पर कुछ लोगों के जमा होने के मद्देनजर एक लेन को कुछ समय के लिए बंद कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि लेन को करीब 40 मिनट तक बंद रखा गया। दिल्ली यातायात पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ दिल्ली से नोएडा तक एक लेन चिल्ला बॉर्डर पर बंद है क्योंकि नोएडा पुलिस ने विरोध प्रदर्शन की वजह से अवरोधक लगाए हैं। नोएडा लिंक रोड पर भारी यातायात की स्थिति बनी रहेगी। यात्रियों को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 24 या डीएनडी या न्यू अशोक नगर से वैकल्पिक मार्ग लेने की सलाह दी जाती है।’’

इस खंड पर अब यातायात बहाल है।

भाषा स्नेहा पवनेश

पवनेश