दिल्ली में दिन में बादल छाए रहने का अनुमान

दिल्ली में दिन में बादल छाए रहने का अनुमान

दिल्ली में दिन में बादल छाए रहने का अनुमान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: September 28, 2021 9:59 am IST

नयी दिल्ली, 28 सितंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सुबह हवा में आर्द्रता का स्तर 84 प्रतिशत दर्ज किया गया। दिन में बादल छाए रहने और आंधी चलने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। विभाग के अनुसार, सोमवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

भाषा निहारिका शोभना

शोभना


लेखक के बारे में