दिल्ली में अगले दो दिन तक आंशिक रूप से बादल छाने का अनुमान

दिल्ली में अगले दो दिन तक आंशिक रूप से बादल छाने का अनुमान

दिल्ली में अगले दो दिन तक आंशिक रूप से बादल छाने का अनुमान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: September 29, 2021 11:40 am IST

नयी दिल्ली, 29 सितंबर (भाषा) भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली में अगले दो दिन तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है, लेकिन इस दौरान बारिश होने की संभावना नहीं है।

विभाग ने बुधवार को बताया कि बारिश ना होने के कारण अधिकतम तापमान में पिछले तीन-चार दिन में बढ़ोतरी दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान के 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान सुबह 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

आईएमडी ने अक्टूबर के पहले सप्ताह में मानसून की वापसी के बीच हल्की बारिश का पूर्वानुमान लगाया है।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में