दिल्ली में अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Ads

दिल्ली में अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज

  •  
  • Publish Date - January 8, 2025 / 10:08 PM IST,
    Updated On - January 8, 2025 / 10:08 PM IST

नयी दिल्ली, आठ जनवरी (भाषा) दिल्ली में कई दिनों तक ठंडी हवाएं चलने के बाद बुधवार को दोपहर में धूप खिली और अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.5 डिग्री अधिक है।

दिन में आसमान साफ ​​रहा, हालांकि सुबह घना कोहरा छाया रहा और दृश्यता शून्य हो गई।

मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में दिन में आर्द्रता का स्तर 81 से 100 प्रतिशत के बीच रहा।

दिल्ली में बुधवार को दर्ज किया गया अधिकतम तापमान पिछले दिन दर्ज किये गये 16.2 डिग्री सेल्सियस से काफी अधिक रहा।

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार की सुबह अधिक ठंडी रही और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मंगलवार को यह 10.5 डिग्री सेल्सियस था।

भाषा

प्रीति सुरेश

सुरेश