दिल्ली में अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Ads

दिल्ली में अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

  •  
  • Publish Date - December 8, 2024 / 09:33 PM IST,
    Updated On - December 8, 2024 / 09:33 PM IST

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर (भाषा) दिल्ली में रविवार को सर्दियों के मौसम का अब तक का दूसरा सबसे कम दिन का तापमान दर्ज किया गया, जो 23.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी में अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री कम है, जबकि शनिवार को यह 25.4 डिग्री सेल्सियस था।

राष्ट्रीय राजधानी में इस मौसम का सबसे कम अधिकतम तापमान 18 नवंबर को दर्ज किया गया था। उस दिन अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा था।

दिल्ली में दिन के दौरान आर्द्रता का स्तर 97 प्रतिशत से 68 प्रतिशत के बीच रहा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राजधानी में सोमवार को कोहरा छाए रहने तथा अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 27 डिग्री सेल्सियस और 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान व्यक्त किया है।

भाषा प्रीति दिलीप

दिलीप