दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ

Ads

दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ

  •  
  • Publish Date - September 26, 2023 / 10:19 PM IST,
    Updated On - September 26, 2023 / 10:19 PM IST

नयी दिल्ली, 26 सितंबर (भाषा) दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो समान्य से एक डिग्री अधिक है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शहर में सापेक्षिक आर्द्रता शाम साढ़े पांच बजे 57 प्रतिशत रही।

राष्ट्रीय राजधानी के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है।

आईएमडी द्वारा जारी आंकड़ों में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने बुधवार को आसमान साफ रहने का पुर्वानुमान लगाया है।

भाषा अभिषेक माधव

माधव