नयी दिल्ली, 19 मई (भाषा) दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और शनिवार को इससे अधिक तापमान रहने का अनुमान जताया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
मौसम विभाग ने बताया कि न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और आर्द्रता का स्तर 78 प्रतिशत से 25 प्रतिशत के बीच रहा।
आईएमडी ने दिल्ली में शनिवार को मुख्य रूप से आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान किया है।
दिल्ली का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शुक्रवार को 152 रहा, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।
गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
भाषा जितेंद्र सुभाष
सुभाष