दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज
नयी दिल्ली, 25 सितंबर (भाषा) दिल्ली में शुक्रवार सुबह धूप खिली रही और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
आईएमडी के अनुसार, सापेक्षिक आर्द्रता 65 प्रतिशत दर्ज की गई।
केंद्रवार आंकड़ों के अनुसार, पालम में न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड पर 23.7 डिग्री सेल्सियस, रिज में 20.5 डिग्री सेल्सियस और अयानगर में 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने दिन में अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह साढ़े नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 84 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में है।
सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ श्रेणी में रखा जाता है।
भाषा संतोष
संतोष

Facebook


