दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 32 नए मामले सामने आए

Ads

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 32 नए मामले सामने आए

  •  
  • Publish Date - October 17, 2021 / 07:15 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:51 PM IST

नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 32 नए मामले सामने आए और किसी कोविड रोगी की मौत नहीं हुई। संक्रमण की दर 0.07 प्रतिशत रही। स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में इस साल कोविड-19 से दो लोगों की मौत हुई है। इनमें एक रोगी की मौत दो अक्टूबर को जबकि दूसरे की मौत 10 दिसंबर को हुई।

आंकड़ों के अनुसार, बीते महीने कोविड के चलते केवल पांच लोगों की मौत हुई थी। सात,16 और 17 सितंबर को एक-एक तथा 28 सितंबर को दो रोगियों की जान चली गई थी।

कोविड-19 से दिल्ली में अब तक 25,089 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमण के अब तक कुल 14,39,390 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, 14.13 लाख से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं।

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप