दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 38 नए मामले सामने आए

Ads

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 38 नए मामले सामने आए

  •  
  • Publish Date - October 24, 2021 / 08:43 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:53 PM IST

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 38 नए मामले सामने आए और किसी रोगी की मौत नहीं हुई। संक्रमण दर 0.06 प्रतिशत रही। स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किये गए आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, बीते महीने कोविड-19 से केवल पांच लोगों की मौत हुई थी। सात, 16, 17 को एक-एक जबकि 28 सितंबर को दो रोगियों की जान चली गई थी।

इस महीने अब तक चार लोगों की मौत हुई। दो, 10, 19 तथा 22 अक्टूबर को एक-एक रोगी की मौत हुई है।

दिल्ली में कोविड-19 से मरने वालों की कुल संख्या 25,091 है।

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप