दिल्ली: स्कूल कार्यक्रम से जुड़ी बैठकें ‘डिजिटल तरीके’ से आयोजित होंगी

Ads

दिल्ली: स्कूल कार्यक्रम से जुड़ी बैठकें 'डिजिटल तरीके' से आयोजित होंगी

  •  
  • Publish Date - May 14, 2026 / 08:26 PM IST,
    Updated On - May 14, 2026 / 08:26 PM IST

नयी दिल्ली, 14 मई (भाषा) दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अनावश्यक यात्रा कम करने और कुशल शासन व्यवस्था को बढ़ावा देने के उपायों को अपनाने की अपील के बाद सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ जारी अपने संवाद कार्यक्रम को पूरी तरह से डिजिटल माध्यम से करने का निर्णय लिया।

शिक्षा निदेशालय द्वारा आयोजित इस संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ शैक्षणिक योजना, शैक्षिक योजनाओं के कार्यान्वयन, बुनियादी ढांचे, प्रशासनिक समन्वय और छात्र कल्याण पर सीधी चर्चा के माध्यम से स्कूली शिक्षा प्रणाली को मजबूत करना है।

एक बयान के अनुसार, पूर्वी दिल्ली जोन एक और दो का पहला संवाद सत्र 12 मई को हुआ था।

सूद, सतत और सुलभ सार्वजनिक परिवहन के महत्व को रेखांकित करने के लिए दिल्ली मेट्रो और बाद में बैटरी चालित रिक्शा से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे।

इसके बाद, कार्यक्रम के तहत शेष बैठकें अब डिजिटल तरीके सें होंगी।

भाषा जितेंद्र पवनेश

पवनेश