दिल्ली: दिन में तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान
दिल्ली: दिन में तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान
नयी दिल्ली, 11 सितंबर (भाषा) दिल्ली में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान जताया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 71 प्रतिशत था।
दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 89 रहा, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।
भाषा
सुमित मनीषा
मनीषा

Facebook


