दिल्ली: रखरखाव कार्य के कारण जून तक एनएच-9 पर यातायात प्रभावित रहेगा

Ads

दिल्ली: रखरखाव कार्य के कारण जून तक एनएच-9 पर यातायात प्रभावित रहेगा

  •  
  • Publish Date - May 11, 2026 / 10:21 PM IST,
    Updated On - May 11, 2026 / 10:21 PM IST

नयी दिल्ली, 11 मई (भाषा) भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा किए जा रहे रखरखाव कार्य के कारण गाजियाबाद से सराय काले खां तक राष्ट्रीय राजमार्ग-नौ के एक हिस्से पर जून तक यातायात के प्रभावित रहने का अनुमान है। दिल्ली यातायात पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एक परामर्श में पुलिस ने कहा कि रखरखाव कार्य को सुगम बनाने के लिए गाजियाबाद से सराय काले खां पर लेन प्रतिबंध लगाए गए हैं, जिससे व्यस्त समय के दौरान जाम और गाड़ियों की गति धीमी हो सकती है।

इसमें कहा गया है, ‘पूर्वी और मध्य दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को प्रभावित हिस्से पर देरी का सामना करना पड़ सकता है। वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की पहले से योजना बनाएं और इस मार्ग का उपयोग करते समय पर्याप्त समय लेकर चलें।’

यातायात पुलिस ने यात्रियों से कार्य क्षेत्र के पास सावधानी से वाहन चलाने और यातायात संकेतों का कड़ाई से पालन करने का भी आग्रह किया।

भाषा नोमान नोमान अविनाश

अविनाश