Reported By: Santosh Tiwari
,Bijapur Constable Suicide Case || Image- Medindia file
बीजापुर: सोमवार रात करीब 9 बजे जिला मुख्यालय में उस वक्त सनसनी फैल गई जब रक्षित केंद्र में पदस्थ आरक्षक दिलीप तेलम ने थाना बीजापुर के समीप अपने इश्यूशुदा सर्विस राइफल से गोली चलाकर आत्महत्या कर ली। (Bijapur Constable Suicide Case) घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरक्षक दिलीप तेलम ने अचानक यह आत्मघाती कदम उठाया। घटना स्थल पर मौजूद पुलिस टीम ने स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही शुरू की। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, हालांकि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कारणों से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। घटना के बाद मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। कोतवाली थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। (Bijapur Constable Suicide Case) इस दुखद घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक का माहौल है। साथी जवानों ने आरक्षक के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे के वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएंगे।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
क्रूज जहाज से निकाले गए फ्रांसीसी और अमेरिकी यात्री हंता वायरस से संक्रमित
चंदौली के अस्पताल में महिला की गोली मारकर हत्या, भीड़ ने आरोपी को दबोचा
उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में एक वैन के खाई में गिरने से 11 लोगों की मौत, कई लोग घायल
यूपीएल का मुनाफा चौथी तिमाही में 20 प्रतिशत बढ़कर 1,294 करोड़ रुपये
आगामी वर्षों में बिहार का पूरा आधारभूत ढांचा बदल जाएगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
दिल्ली सरकार ने बेघर लोगों के लिए पांच दिवसीय अभियान शुरू किया