BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

दिल्ली: निष्क्रिय बैंक खातों से पैसे निकालने के आरोप में दो जालसाज गिरफ्तार

दिल्ली: निष्क्रिय बैंक खातों से पैसे निकालने के आरोप में दो जालसाज गिरफ्तार

दिल्ली: निष्क्रिय बैंक खातों से पैसे निकालने के आरोप में दो जालसाज गिरफ्तार
Bhasha
Published: 07 Mar 2025 | 5:45 pmModified: 07 Mar 2025 | 5:45 pm

नयी दिल्ली, सात मार्च (भाषा) दिल्ली में जाली चेक का इस्तेमाल कर निष्क्रिय बैंक खातों से पैसे निकालने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान कपिल कुमार (26) और लोकेंद्र (36) के रूप में हुई है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपूर्व) रवि कुमार सिंह ने बताया कि संजीव कुमार नामक व्यक्ति की शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज किया गया।

सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उनके बैंक खाते से 24.35 लाख रुपये की अनधिकृत निकासी की गई जबकि लेन-देन के लिए इस्तेमाल किए गए चेक अभी भी उनके पास हैं, जो सीधे तौर पर धोखाधड़ी का संकेत देता है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस की एक टीम ने पैसों के लेन-देन का विश्लेषण किया और पाया कि 14.5 लाख रुपये कपिल कुमार के खाते में डाले गए थे जबकि 9.09 लाख रुपये लोकेंद्र से जुड़े दो खातों में भेजे गए।

उन्होंने बताया कि दोनों संदिग्ध कानूनी नोटिस भेजे जाने के बावजूद पुलिस से बचते रहे।

पुलिस ने बताया कि कॉल रिकॉर्ड के विस्तृत विश्लेषण के बाद 26 फरवरी को उनका (कुमार और लोकेंद्र का) पता लगाया गया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्हें धर्मेंद्र चौहान नामक एक व्यक्ति ने काम पर लगाया था और चौहान ने उन्हें अपने बैंक खातों के माध्यम से धोखाधड़ी वाले लेनदेन की अनुमति देने के लिए भारी कमीशन की पेशकश की थी।

पुलिस ने बताया कि एक अन्य संदिग्ध एहतेशाम भी इस धोखाधड़ी में शामिल था।

पुलिस के मुताबिक, फरार दोनों संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने दो मोबाइल फोन, तीन सिम कार्ड, तीन एटीएम कार्ड, पांच चेक बुक और एक पासबुक समेत कई चीजें बरामद की हैं।

भाषा जितेंद्र माधव

माधव

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: दिल्ली: निष्क्रिय बैंक खातों से पैसे निकालने के आरोप में दो जालसाज गिरफ्तार

People also search for:CyberDelhiDelhi Cyber Fraudfraud
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: एक और गोल्ड मेडल पक्का!.. श्रीलंका को रौंदकर एशियन गेम्स क्रिकेट के फ़ाइनल में पहुंची टीम इंडिया, अब पाक से होगी भिड़ंत

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: एक और गोल्ड मेडल पक्का!.. श्रीलंका को रौंदकर एशियन गेम्स क्रिकेट के फ़ाइनल में पहुंची टीम इंडिया, अब पाक से होगी भिड़ंत

01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

30 Sept 2026 | 5:24 pm
सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

30 Sept 2026 | 5:23 pm
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

30 Sept 2026 | 5:21 pm