दिल्ली: सड़क धंसने के बाद विश्वविद्यालय मार्ग बंद किया गया गया, पुलिस ने जारी किया परामर्श

Ads

दिल्ली: सड़क धंसने के बाद विश्वविद्यालय मार्ग बंद किया गया गया, पुलिस ने जारी किया परामर्श

  •  
  • Publish Date - April 4, 2024 / 05:01 PM IST,
    Updated On - April 4, 2024 / 05:01 PM IST

नयी दिल्ली, चार अप्रैल (भाषा) दिल्ली पुलिस ने सड़क धंसने से एक बस के फंसने के कारण विश्वविद्यालय मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि सड़क पर दिल्ली जल बोर्ड का कार्य जारी है और यात्री वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें।

पुलिस ने ‘एक्स’ पर लिखा, “दिल्ली जल बोर्ड के कार्य के बीच सड़क धंसने के कारण एक गड्ढे में बस फंसने के चलते विश्वविद्याल मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद है। असुविधा से बचने के लिए यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।”

भाषा जोहेब पवनेश

पवनेश