दिल्ली में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में, बादल छाने का अनुमान

Ads

दिल्ली में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में, बादल छाने का अनुमान

  •  
  • Publish Date - April 19, 2026 / 10:23 AM IST,
    Updated On - April 19, 2026 / 10:23 AM IST

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल (भाषा) दिल्ली में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के सामान्य तापमान से 0.1 डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है, जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

सुबह 8:30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 64 प्रतिशत दर्ज की गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 238 दर्ज किया गया जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी के मुताबिक, एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

भाषा गोला शोभना

शोभना